कर्नाटक में राजनीति गरमाई, दो निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस लिया

बेंगलूरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार पर संकट मंडराता दिखाई देने लगा है। क्योंकि सरकार को समर्थन दे रहे दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र के मंत्री राम शिंदे ने दावा किया कि दो-तीन दिन में कर्नाटक में भाजपा की सरकार बन जाएगी। इधर, मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं।
खबरें यहां तक आ रही है कि कांग्रेस के 4 से 5 विधायक मुंबई में मौजूद हैं। भाजपा ने किसी भी तरह की टूट से बचाने के लिए भाजपा के सारे विधायक हरियाणा के एक रिजॉर्ट में सोमवार को ठहरा दिए थे।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं को राज्य सरकार को ‘अस्थिर’ करने की अनुमति क्यों दी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि मिस्टर साफ नीयत’ नरेंद्र मोदी, क्या कर्नाटक के अपने बुरे भाजपा के नेताओं को सरकार को अस्थिर करने की अनुमति देना लोकतंत्र के प्रति एक ‘साफ’ नीयत है?”

Related Articles

Back to top button