अटलजी के निधन के बाद उनके नाम पर रखे इन 13 जगहों के नाम

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त हो गया था। इनके निधन के बाद राज्य और केंद्र सरकार, नगर निगम अलग-अलग तरीकों से पूर्व राजनेता को श्रद्धांजलि देने की होड मची हुई है। इनके निधन के 11 दिनों में 13 जगहों के नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रख दिए गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर सबसे ज्यादा नाम झारखंड में बदले दिए गए हैं। आपको पता होगा कि वर्ष 2000 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी ने ही झारखंड को बिहार से अलग कर एक नए राज्य का दर्जा प्रदान किया गया था।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नया रायपुर का नाम अटल नगर करने की घोषणा की है। अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने घोषणा करते हुए कहा कि शहर के बाल भवन में बनने वाले प्लैनेटेरियम का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश में लखनऊ नगर निगम के सदस्यों ने हजरतगंज क्रॉसिंग का नाम अटल बिहारी वाजपेयी रखने का फैसला किया है।
एलएमसी ने एक पार्क का नाम भी अटलजी पर रखने का निर्णय किया है। झारखंड में राज्य में झारखंड इनोवेशन लैब, एक कॉन्वोकेशन सेंटर, प्रोफेशनल कॉलेज जमशेदपुर, एयरपोर्ट (अंडर कंस्ट्रक्शन), मेडिकल कॉलेज पलामु, साहिबगंज हार्बर के नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की सिफारिश कर दी गई है। साथ ही धनबाद में जीओई बिल्डिंग से काको मठ तक जाने वाली सडक़ का नाम भी अटल मार्ग करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button