भारत का पहला ई-शासित राज्य बना केरल, ई-सेवनम पोर्टल से मिलेंगी 900 से अधिक सेवाएं

New Delhi: केरल देश का पहला राज्य बन गया है, जो पूरी तरह ई-शासित होगा। राज्य में ई-सेवनम नाम से एकल खिड़की पोर्टल से 900 से अधिक सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ई-सेवनम पोर्टल का शुक्रवार को उद्घाटन किया और कहा कि राज्य ने लोगों तक अपनी सेवाओं को और तेजी से पहुंचाने के लिए सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण किया है।इस मौके पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए साइबर अपराध विभाग की भी सराहना की।

2016 में 600 वादे किए, जिनमें से 520 पूरे किए- विजयन

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, “हमारे राज्य में स्थिति यह है कि हम ऑडिट करते हैं और लोगों को एक रिपोर्ट सौंपते हैं। 2016 में हमने 600 वादे किए और उसमें से 520 वादे पूरे किए। 2016 से स्थिति बहुत अनिश्चित रही है। हमने बाढ़ का सामना किया और कोरोना महामारी भी आई। फिर भी हम अपने सिस्टम को संभालने में कामयाब रहे।”उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई लगाने के लिए जल्द ही KFI कार्यक्रम लागू किया जाएगा।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button