कैलाश खेर ने अपना अगला गाना चंद्रयान-3 को समर्पित किया

Mumbai: भारत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनकर उभरा है।भारत की दुनियाभर में वाहवाही हो रही है।अब गायक कैलाश खेर इस खुशी के पल का जश्न मनाने के लिए अपनी धुनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।दरअसल, वह अपना अगला गाना ‘चलो जी करें चांद की सवारी’ चंद्रयान-3 और वैज्ञानिकों को समर्पित करेंगे। इस खबर की पुष्टि खुद कैलाश ने की है।

मेरी मां को समर्पित होगा गाना- कैलाश

हिंदुस्तान टाइम्स को कैलाश ने बताया, “चलो जी करें चांद की सवारी गाने का ऑडियो लगभग तैयार है और हम जल्द ही वीडियो पर काम शुरू करेंगे। मैं इसे बहुत जल्द रिलीज करने की योजना बना रहा हूं। यह गीत चंद्रयान-3 की सफलता और सभी वैज्ञानिकों के प्रति एक समर्पण है।”उन्होंने कहा, “यह गाना मेरी मां को भी समर्पित होगा क्योंकि उनका नाम चंद्रकांता था। जब भी मैं चंद्रयान शब्द सुनता हूं तो मुझे याद आती है।”

कैलाश ने खुलासा किया कि उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग से पहले ‘चलो जी करें चांद की सवारी’ पर काम करना शुरू कर दिया था।उन्होंने कहा, “मैं बस सफल उपलब्धि के घटित होने का इंतजार कर रहा था। गाना बहुत अच्छा है। हम इस गाने को रोमांटिक बनाएंगे, लेकिन यह गाना मिशन से जुड़े सभी लोगों को समर्पित होगा।”कैलाश को ‘तेरी दीवानी’, ‘कौन है वो’ और ‘चांद सिफारिश’ गानों के लिए जाना जाता है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button