7 महीने पहले थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने फिर की घर वापसी, शामिल हुए बीजेपी में

Delhi News:7 महीने पहले थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने फिर की घर वापसी, शामिल हुए बीजेपी में

New Delhi: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है।कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थामने वाले जगदीश शेट्टर की फिर से भाजपा में ‘घर वापसी’ हो गई है।

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पूर्व सीएम-वरिष्ठ पार्टी नेता बीएस येदियुरप्पा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र की मौजूदगी में जगदीश शेट्टार फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। वह पिछले साल अप्रैल में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात की है।

भाजपा में दोबारा शामिल होने पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा, ”पार्टी ने मुझे पहले भी कई जिम्मेदारियां दी थीं। कुछ मुद्दों के चलते मैं कांग्रेस पार्टी में गया था। पिछले 8-9 महीनों में बहुत सारी चर्चाओं के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझसे भाजपा में वापस आने के लिए कहा। येदियुरप्पा और विजयेंद्र भी चाहते थे कि मैं भाजपा में वापस आऊं। मैं इस विश्वास के साथ पार्टी में फिर से शामिल हो रहा हूं कि नरेंद्र मोदी को फिर से PM बनाना है, जिससे भारत को और मजबूत किया जा सके।”

कौन हैं जगदीश शेट्टर

जगदीश शेट्टर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ कर्नाटक में प्रमुख लिंगायत नेता हैं। शेट्टर का जन्म कर्नाटक के केरूर में हुआ था। उन्होंने 1980 के दशक में जनता पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। बाद में वह 1994 में भाजपा में शामिल हो गए। छह बार के भाजपा विधायक ने 2012 और 2013 के बीच कर्नाटक के सीएम रहे।

 

Related Articles

Back to top button