J&K : पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में 1 जवान शहीद, 2 पाक सैनिक मारे

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक जवान की जान चली गई है। पाकिस्तान ने तंगधार और केरन सेक्टरों में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के सूत्रों ने जानकारी दी है कि भारती सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सुरक्षा बल मारे गए हैं।

तंगधार में पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए जिसका भारतीय सैनिकों ने भी जवाब दिया। पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर को तोड़ा है।
रविवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर तोड़ा था। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में दस दिन का एक बच्चा भी घायल हो गया था। सोमवार को अस्पताल में बच्चे ने दम तोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button