J&K : आईटीबीपी का वाहन हादसे का शिकार, 1 जवान की मौत, 34 घायल

बनिहाल। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का एक वाहन सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि 34 घायल हो गए। और कई जवानों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार चुनावी ड्यूटी खत्म होने के बाद जवान कश्मीर के बडगाम से लौट रहे थे।
घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि बस जम्मू जा रहे काफिले का हिस्सा थी, जो सुबह करीब 8.45 पर रामबन जिले में खूनी नाले के पास सडक़ से फिसलकर एक खड्डे में गिर गई। पेड़ों के कारण बस और नीचे जाने से बच गई।
राहत और बचावकर्मियों में सेना, पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर भी आईटीबीपी जवानों से भरी एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमेंं सात जवान घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button