बच्चों के लिए खरबूज से बनाएं ये टेस्टी स्मूदी

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही खरबूज आना शुरू हो जाता है। खरबूज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों को यह फल खाना पसंद नहीं है तो आप कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। इस टेस्टी स्मूदी को एक बार बच्चों को जरूर पिलाएं। इसे वह बहुत पसंद करेंगे। जानें इसे बनाने की विधि

सामग्री: –

  • 1 बड़ा खरबूजा
  • 1 बड़े नींबू का जूस
  • 2-3 चम्मच शुगर या फिर स्वादानुसार चीनी का बुरा
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • आवश्कतानुसार पानी

तरीका:

एक ब्लेंडर में सभी चीजों को डालकर ब्लैंड कर लें। इसके स्वाद चखकर अपने अनुसार नमक आदि डाल सकते हैं।
आपका मस्क मेलन कूलर बनकर तैयार है। इसे पुदीना की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।

Related Articles

Back to top button