पश्चिम ने शांति प्रस्ताव पर बात नहीं बनने दी-रूसी संसद में बोले पुतिन

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 1 सालों से जंग लगातार जारी है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रूसी संसद को संबोधित किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने हालात सुधारने की हर कोशिश की। लेकिन अमेरिका ने अलग ही माहौल बनाया। रूस अपने लोगों की सुरक्षा कर सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रुस अपने लोगों की रक्षा करने में सक्षम है। हम किसी तरह का खून खराबा नहीं चाहते। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका ने सीरिया, इराक जैसा खेल खेला। अमेरिका समस्याओं के समाधान नहीं चाहता।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिम ने शांति प्रस्ताव पर बात नहीं बनने दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि युद्ध हमारे लिए आखिरी विकल्प था। हालांकि, हमने शांतिपूर्ण समाधान का काफी प्रयास किया। रूस में नाटो का दखल बढ़ रहा है। हम हर मुद्दे पर बातचीत से हल चाहते थे। पश्चिम ने बातचीत की कोशिश को नजरअंदाज किया। यूक्रेन ने शांति प्रक्रिया का मजाक बनाया। यूक्रेन ने हत्याओं को भी बढ़ावा दिया। पश्चिमी देश ताकत बढ़ाने के लिए लगातार हवा देने की कोशिश करते रहे। डॉनबास की समस्या हल करने के लिए भी हमने कई प्रयास किए हैं।

पुतिन ने कहा कि हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे, इस कठिन संघर्ष से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ पीछे एक बहुत ही अलग परिदृश्य तैयार किया जा रहा था।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button