न्यूयॉर्क में बाल देखभाल केंद्र में तीन नवजात और दो किशोरों पर चाकू से हमला

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक संदिग्ध अवैध बाल देखभाल केंद्र में शुक्रवार को तीन नवजात शिशुओं और दो किशारों पर चाकू से हमला किया गया। ऐसा आरोप है कि हमला एक महिला कर्मचारी ने किया। पुलिस ने बताया कि घायल शिशुओं की उम्र तीन दिन से एक महीने के बीच है। एक महिला को कई चोटें आई हैं तथा एक पुरुष के पैर में चाकू से वार किया गया। हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि केंद्र की 52 वर्षीय महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button