ताइवान के आसपास चीन कर रहा है भारी हथियारों के साथ अभ्यास, त्साई इंग वेन ने दुनिया से मांगी मदद

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइपेई की हालिया यात्रा के बाद चीन ने ताइवान तट के पास सैन्य अभ्यास जारी रखा है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने द्वीप राष्ट्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की वृद्धि को रोकने की अपील की है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने एक ट्वीट में कहा कि देश की सरकार और सेना स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने ट्वीट किया, “हमारी सरकार और सेना चीन के सैन्य अभ्यासों और सूचना युद्ध अभियानों की बारीकी से निगरानी कर रही है। इसका आवश्यक रूप से जवाब देने के लिए भी तैयार है। मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लोकतांत्रिक ताइवान का समर्थन करने और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति में किसी भी वृद्धि को रोकने का आह्वान करती हूं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास कई चीनी विमानों और जहाजों का पता चला है और उनमें से कुछ ने मध्य रेखा को पार कर लिया है।

चीन ने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद यह कहते हुए सैन्य अभ्यास शुरू कर दिए थे। ताइवान की ‘सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि सेना ने शुक्रवार रात तटीय किनमेन काउंटी क्षेत्र में चार ड्रोन उड़ते हुए देखे। ये चार ड्रोन चीन के थे और इन्हें किनमेन द्वीप समूह के आसपास देखा गया जिन्हें ताइवान ने हवा में गोलीबारी कर भगाया। ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास कई पीएलए क्राफ्ट पाए गए, कुछ ने मध्य रेखा को पार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button