Home » अंतरिक्ष में 197 दिन बिताकर सुरक्षित धरती पर लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष में 197 दिन बिताकर सुरक्षित धरती पर लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री

नई दिल्ली। अंतरिक्ष में स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 6 महीने से ज्यादा का वक्त बिताकर 3 अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं, तीन यात्रियों में एक यात्री रूस, एक अमेरिका और एक यूरोपियन की स्पेस एजेंसी से है। उनका विमान कजाकिस्तान में निर्धारित समय से एक मिनट पहले स्थानीय समय सुबह 11.02 मिनट पर उतरा।

विमान के उतरते समय यात्रियों ने रेडियो पर जानकारी दी थी कि वह स्वस्थ महसूर कर रहे हैं। वीमान के उतरने की जानकारी मिलने के बाद रूस की रेस्क्यू टीम बिमान के उतरने वाली जगह पर पहुंची और उनकी देखभाल में लग गई। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 197 दिन का समय बिताया है।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म