भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार जीता एशिया कप

मोहम्मद सिराज (21/6) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने रविवार को एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप खिताब जीत लिया। भारत ने श्रीलंका को 15.2 ओवरों में महज 50 रन पर समेटने के बाद 6.1 ओवरों में 10 विकेट से मैच जीत लिया। भारत की जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज ने जिन्होंने महज 16 गेंदों में 5 विकेट और 7 ओवरों में 21 रन देकर 6 विकेट लेते हुए श्रीलंकाई बैटिंग की कमर तोड़ दी।

भारत की एशिया कप फाइनल में श्रीलंका पर 10 विकेट से जोरदार जीत और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी से इस मैच में कई नए रिकॉर्ड बने।

एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 15.2 ओवरों में 50 रन पर सिमट गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 2.2 ओवरों में 3 रन देकर 3 विकेट लिए एक विकेट 23 रन देकर बुमराह ने लिया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 17 और दुषन हेमंथा ने 13 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 6.1 ओवरों में बिना विकेट खोए 51 रन बनाते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की। शुभमन गिल 27 और ईशान किशन 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने इस जीत के साथ सर्वाधिक आठवीं बार एशिया कप खिताब जीता। इनमें से भारत ने 7 बार वनडे (1984, 1988, 1990, 1995, 2010, 2018, 2023)और एक बार टी20 (2016) एशिया कप खिताब जीता है। भारत के बाद श्रीलंका ने सर्वाधिक 6 एशिया कप खिताब ((1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) जीते हैं।

ये वनडे क्रिकेट में बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 263 गेंदें बाकी रहते ये मैच जीता। इससे पहले उसने 2001 में कीनिया को 231 गेंदें बाकी रहते हराया था।

भारत की सबसे बड़ी वनडे जीत (बाकी गेंदों के लिहाज से)
263 vs श्रीलंका, कोलंबो, 2023 *
231 vs कीनिया, ब्लोमफोन्टेन, 2001
211 vs वेस्टइंडीज, त्रिवेन्द्रम, 2018
188 vs इंग्लैंड, ओवल 2022

Related Articles

Back to top button