गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज सरकार के साढ़े 18 साल का रिपोर्ट कार्ड किया जारी

Bhopal: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज सरकार के साढ़े सालों के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

2014 के बाद से मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति मिली: शिवराज
एक दौर था मध्यप्रदेश में जब मध्यप्रदेश बीमारू राज्य कहा जाता था। ग्वालियर चंबल में शाम के पांच बजे निकलना मुश्किल हो जाता था। उस बीमारू राज्य के टैग से मुक्ति मिली है। डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं। देश की जीडीपी में हमारा योगदान पहले 3.6 प्रतिशत था। आज 4.8 फीसदी है। हम तेज गति से आगे बढ़े है। सड़कों का जाल हो, सिंचाई में जो चमत्कार हुआ है मुझे कहने की आवश्कता नहीं है। 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति और दिशा मिली है। 2003 तक केवल 23 हजार करोड़ का बजट था। उसके एक लाख करोड़ करने में 2012 आ गए। हम 2020-21 में 3 लाख 14 हजार करोड़ का पार किया है।

पीएम मोदी ने एमपी की प्रगति और विकास में सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब 122-123 आवास मिलने लगे हैं। महिला सशक्तिकरण हुआ। आजादी के अमृतकाल में 2047 तक पीएम मोदी ने जो देश को दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है उसे पूरा करने में एमपी कोई कसर नहीं छोडे़गा। हम एमपी को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button