Home » लू से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन और अपनाएं ये आसान से उपाय, नहीं सताएगी गर्मी

लू से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन और अपनाएं ये आसान से उपाय, नहीं सताएगी गर्मी

इन दिनों अप्रैल का दूसरा हफ्ता ही शुरू हुआ है और गर्मी अपने शबाब पर है। चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाएं चलने लगी हैं। उत्तर भारत में गर्मी के मौसम में लू चलती है, जिसे हीट वेव कहा जाता है। गर्मियों के मौसम में हीट वेव यानी लू से कैसे बचें? इसे लेकर बहुत से लोग परेशान रहते हैं। आइए जानते किन चीजों का सेवन करके और किन उपायों को अपना कर लू से बचा जा सकता है।

लू से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन

आम पन्ना: गर्मियों के दिनों में आम पन्ना का सेवन हेल्थ के बेनिफिट्स को दोगुना कर देता है। यह कच्चे आम और मसालों के साथ बनाया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो आपको गर्मिोयों से बचाती है। इसे दिन में कम से कम दो से तीन बार पीना चाहिए। आम पन्ना जीरा, सौंफ, काली मिर्च और काला नमक जैसे मसाले से बनाया जाता है। जो आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं।

इमली का पानी पिएं: इमली विटामिन, मिनिरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स में भरपूर है। इसके लिए कुछ इमली को उबलते पानी में भिगोएं। इसके बाद इसमें एक चुटकी चीनी के साथ पिएं। यह काढ़ा आपके शरीर के तापमान को कम करता है। इमली का रस पेट की बीमारियों के इलाज में मदद करता है।

छाछ और नारियल पानी: छाछ प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है और आपके शरीर को आवश्यक विटामिन और खनिजों की आपूर्ति  करता है। इसी तरह, नारियल का पानी आपके शरीर में स्वाभाविक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करके आपके शरीर के टेंपरेचर को बैलेंस करता है।

धनिया और पुदीने की पत्तियों का रस: धनिया या पुदीने की पत्तियों का रस निकाल कर उसमें एक चुटकी चीनी के साथ पीना शरीर की गर्मी को कम करने का एक आसान घरेलू उपाय है। आयुर्वेद के अनुसार, इन जड़ी बूटियों के द्वारा शरीर पर ठंडा करने में मदद मिलती है। ठंडे गुणों के कारण धनिया पानी को मेनोपॉज की गर्मी और सूजन को कम करने के लिए भी एक बेहतरीन उपचार माना जाता है।

तुलसी के बीज और सौंफ के बीज: गुलाब जल के साथ तुलसी के बीजों को मिलाकर आप अपने शरीर के सिस्टम को तुरंत ठंडा करने के लिए जाना जाता है। सौंफ के बीज को एक ठंडा मसाला के रूप में भी जाना जाता है। इसके लिए इसे रात को थोड़ा पानी में भिगोए और सुबह छानकर इसे पी लें। यह आपके शरीर को ठंडा रखेगा और आपको गर्मी से बचाएगा।

लू से बचने के घरेलू उपाय

  • थोड़ी सी साबुत धनिया पानी में भिगोकर कर रख दें। जब ये फूल जाएं तो इसे मैश करके छान लें और इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर पिएं।
  • गर्मियों के मौसम में आम का पन्ना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • अगर आपको कोई काम है तो उसे सुबह या फिर शाम को बाहर जाने कोशिश करें। धूप में कम से कम निकले। अगर निकलना जरूरी है तो सिर ढक कर निकले।
  • कच्चा प्याज भी आपको लू से बचा सकते हैं। इसलिए अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करें।
  • बार-बार पानी पीते रहें। जिससे कि आपका शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार न हो।
  • पानी में नींबू और नमक डालकर दिन में करीब 2-3 बार पिएं। इससे लू लगने का खतरा का काफी कम हो जाता है।
  • लू से बचने के लिए बेल का शरबत काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
  • बाहर से आकर तुरंत पानी पीने से बचें। जब शरीर का तापमान सामान्य हो जाए उसके बाद ही पानी पिएं।
  • गर्मी में लू से बचने के लिए हमेशा ढीले और सूती के कपड़े पहने साथ ही घर से बाहर जाने पर छतरी के अलावा एक पानी की बोतल और खाने का कुछ सामान जरूर रखें।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म