GST के बाद 20 राज्यों के राजस्व में 14 फीसदी बढ़ोतरी : अरुण जेटली

नई दिल्ली। जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) के दो वर्ष पूरे होने पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी की एकीकृत व्यवस्था आने के बाद 20 राज्यों के राजस्व में स्वतंत्र रूप से 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जेटली ने सोमवार को फेसबुक की एक पोस्ट के जरिए भी बताया कि करदाताओं का आधार जीएसटी के आने के बाद 8.4 प्रतिशत से 1.2 करोड़ तक बढ़ा है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में जुलाई से मार्च महीने के बीच आठ महीनों का औसत राजस्व 89,700 करोड़ प्रति महीना रहा। इसके बाद अगले वित्त वर्ष 2018-19 में यह 10 प्रतिशत बढक़र 97,100 हो गया। गौरतलब है कि 2014-2019 के बीच अरुण जेटली ही वित्त मंत्री थे जिनके कार्यकाल में जीएसटी लागू हुआ।

इसके बाद देश की अर्थव्यवस्था कई महीनों तक कमजोर भी रही थी। इस कानून का विरोध भी हुआ। मगर कुछ समय बाद ही दिक्कतों का समाधान तो हुआ ही साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत भी हासिल कर ली।

Related Articles

Back to top button