विपक्षी दलों की महाबैठक आज से शुरू, खरगे ने साधा मोदी पर निशाना

Bengluru: कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसते हुए सोमवार से बेंगलुरु में होने वाली दूसरी विपक्षी एकता बैठक के लिए 25 दलों का समर्थन जुटाया है। बैठक से पहले कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने दावा किया कि 2024 में केंद्र में विपक्ष की सरकार बनेगी।

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सुबह 11 बजे एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान जयराम रमेश ने कहा कि कुछ नेता आज नहीं आ रहे हैं, कल आएंगे। यह बैठक कल सुबह होने वाली है। 11 बजे बैठक शुरु होगी और शाम चार बजे सभी पार्टियों के नेता देश को संबोधित करेंगे, लेकिन हमारी पटना के बैठक के बाद अचानक प्रधानमंत्री को NDA का ख्याल आया। NDA में एक नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है।

कोई भी व्यक्ति देश से बड़ा नहीं है: मल्लिकार्जुन खरगे

दिल्ली अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस के रुख पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में नहीं है। अगर देश के लोकतंत्र और संविधान को झटका लगता है, तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मिलकर काम करें। कोई भी व्यक्ति देश से बड़ा नहीं है।

एनडीए बैठक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर पीएम मोदी पूरे विपक्ष से ज्यादा मजबूत हैं और वह अकेले ही उनके लिए काफी हैं, तो वह 30 पार्टियों को एक साथ क्यों बुला रहे हैं? इन पार्टियों के नामों का खुलासा करें। क्या वे चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत भी हैं? हम जो कर रहे हैं, उससे वे चकित हैं। इसलिए वे अपनी ताकत दिखाने के लिए पार्टियों के गुटों को इकट्ठा कर रहे हैं।

संयुक्त विपक्ष की बैठक पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ को छोड़कर इस देश की सभी विपक्षी पार्टियां एक अच्छी शुरुआत के लिए एक साथ आई हैं…यह किसी एक राजनीतिक दल की बैठक नहीं है, यह विभिन्न मुद्दों पर पीड़ित 140 करोड़ लोगों के भविष्य के लिए इस देश को आकार दे रही है…. हमें लगता है कि इस समझ और एकता के साथ, हम इसे आगे बढ़ाएंगे और परिणाम सामने आएंगे। जैसे कर्नाटक ने हमें जनादेश दिया, पूरा देश हमें 2024 में जनादेश देगा।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने विपक्षी दलों की बैठक पर कि वे (विपक्षी दल) इसे ‘महागठबंधन’ कह रहे हैं, लेकिन वास्तव में इसमें कोई ‘बंधन’ नहीं है…उनका एकमात्र उद्देश्य पीएम मोदी को गिराना है, जो असंभव है…जब शून्य में शून्य जोड़ा जाता है, तो यह कुछ भी नहीं होता है।

बैठक से पहले AAP के बदले सुर

पटना में बैठक से पहले AAP ने अध्यादेश पर कांग्रेस से साफ रूख बताने के लिए कहा था, लेकिन बेंगलुरु में बैठक से पहले ‘आप’ के सुर बदले नजर आ रहे हैं। राघव चड़ढा ने कहा है कि विपक्षी एकता को देखकर भाजपा को आज नींद नहीं आएगी। वह डरी हुई है। जनता ने इस बार भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने का मन बना लिया है।

बैठक में आज शामिल नहीं होंगे शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक में भाग नहीं लेंगे। हालांकि, वह कल बैठक में शामिल होंगे। एनसीपी गुट के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। वहीं, AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पवार विपक्षी बैठक में कल शामिल होंगे, क्योंकि आज महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसलिए आज वो अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button