हम भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं और इसमें भाग लेंगे-महबूबा मुफ्ती

Srinagar: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का सबसे ज्यादा खामियाजा जम्मू-कश्मीर को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस के पास अपनी विरासत, भारत के विचार, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत को दोबारा प्राप्त करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।

इसलिए हम भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं और इसमें भाग लेंगे। 2018 कठुआ दुष्कर्म मामले में आरोपियों का समर्थन करने वाले पूर्व मंत्री लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़कों पर हैं, हजारों लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं।

वह देश का ताना-बाना बुनने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन उनके साथ शामिल हो रहा है और उसका मकसद क्या है। मुफ्ती ने कहा कि जोशीमठ में चार धाम तक सड़कें बनाने, सुरंग खोदने और बिजली परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए वहां के प्राकृतिक चीजों से खिलवाड़ किया गया।

ऐसा कल जम्मू कश्मीर के साथ भी हो सकता है। प्रदेश के जंगलों में भी बड़े पैमाने पर सड़कें बन रही हैं जिसकी कोई निर्धारित संख्या नहीं है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button