BSP प्रमुख मायावती ने BJP- कांग्रेस पर साधा निशाना, दोनों मुस्लिम विरोधी

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस सरकारें दोनों ही मुसलमान विरोधी कार्य करती है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारों में कोई अंतर नहीं है। दो महीने पहले मध्य प्रदेश में बनी नई कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की एमपी सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा की तरह गोहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका के तहत बर्बर कार्रवाई की है। अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एमयू के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दोनों सरकारी आतंक फैलाने जैसा कार्य कर रही है। लोग निर्णय करें कि दोनों सरकारों में क्या अन्तर है?

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का यह ट्विट अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बढ़ते बवाल और भारत के खिलाफ नारेबाजी करने वाले 14 छात्रों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के बाद आया है।
दूसरी ओर , एएमयू में लगातार तनाव बना हुआ है और बढ़ते तनाव को देखते हुए वहां पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एएमयू परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अगले 24 घंटे में होने वाले सभी कार्यक्रमों को भी निरस्त कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button