BJP सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ केस दर्ज, आचार संहिता का किया उल्लंघन

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। साक्षी महाराज उत्तरप्रदेश के उन्नाव सीट से प्रत्याशी हैं। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन पत्र भरा था। इस दौरान उनके काफिले में 100 से अधिक गाडिय़ां थी। इस दौरान जब उनसे गाडिय़ों का पास मांगा गया तो उनके पास सिर्फ 13 गाडिय़ों के पास मिले। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
बता दे, साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। टिकट मिलने से पहले उन्होंने कहा था कि अगर इस सीट से उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया गया तो इसका परिणाम पार्टी के पक्ष में सुखद नहीं होगा।

चार बार सांसद रह चुके साक्षी ने कहा था, अगर मेरे अलावा किसी और को उन्नाव से चुनाव मैदान में उतारा गया तो संभव है बीजेपी के पक्ष में परिणाम सुखद नहीं हों। गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के साक्षी महाराज ने उन्हें हराया था। इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के साक्षी महाराज और कांग्रेस की अनु टंडन से है।

Related Articles

Back to top button