हनुमान बेनीवाल की पार्टी करेगी भाजपा और एनडीए का समर्थन

जयपुर। लोेकसभा चुनाव में राजस्थान में बड़ा उठापटक का दौर चल रहा है। इसमें बड़ा फैरबदल हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी भाजपा को पूरे प्रदेश में समर्थन करेगी। वहीं भाजपा ने नागौर लोकसभा सीट आरएलपी को दे दी है।
इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चुनावी प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने बताया कि नागौर से आरएलपी के उम्मीदवार के रूप में हनुमान बेनीवाल चुनाव लडेंगे। इनका भाजपा करेगी।

इस मौके पर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा और एनडीए के समर्थन में प्रचार करेगी। प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में हमारे कार्यकर्ता पूरा भाजपा का साथ देंगे। गठबंधन करने से पहले हमारे कार्यकर्ता कह रहे थे कि यदि गठबंधन करना है तो भाजपा और एनडीए के साथ करें। कांग्रेस ने देश को चुसने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करके वापस प्रधानमंत्री बनाएंगे। आरएलपी का कार्यकर्ता एनडीए आैर भाजपा के साथ कार्य करेगा।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि आज बड़े हर्ष की बात है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देगी।

Related Articles

Back to top button