साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं, नाम बदलकर ‘फिरोज प्रियंका’ लिखें प्रियंका गांधी

लखनऊ। केद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवा वस्त्र पर टिप्पणी करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ‘नकली गांधी’ भगवा के बारे में नहीं समझ सकते हैं। साध्वी ने सुझाव दिया कि उन्हें अपना नाम बदलकर ‘फिरोज प्रियंका’ कर लेना चाहिए।

साध्वी ज्योति ने बताया कि प्रियंका गांधी भगवा रंग को नहीं समझ सकती हैं क्योंकि वह नकली गांधी है। उन्हें अपने नाम में से गांधी हटा कर प्रियंका फिरोज कर लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका को योगी सरकार से इसलिए परेशानी है क्योंकि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रियंका को सामने आकर बताना चाहिए कि क्या वह दंगाइयों के पीछे है।
कांग्रेस महासचिव को ‘भगवा’ के बारे में अधिक अध्ययन करने की आवश्यकता है, साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने योगी की आलोचना की है, उससे यह पता चलता है कि जो लोग नकली नाम का उपयोग करते हैं, वे सब कुछ वैसा ही देखते हैं। भगवा ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button