रामगढ़: कांग्रेस, भाजपा और बसपा में त्रिकोणीय मुकाबला , मतदान जारी

अलवर। राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ये आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी उपचुनाव हैं। ऐसे में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के लिए उपचुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। साथ ही येे चुनाव से आगामी लोकसभा के निर्णय का पूर्वानुमान बताया जा रहा है। इस सीट का परिणाम 31 जनवरी को घोषित किया जाएगा।
राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के चलते यहां चुनाव को रद्द कर दिए गए थे। आपको बताते जाए कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है लेकिन उनको पूर्ण बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। बहुमत से एक सीट कम थी। कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं। ऐसे में रामगढ़ सीट कांग्रेस के लिए निर्णायक मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button