राज बब्बर ने कहा, UP में लंबे अरसे बाद कांग्रेस कार्यकताओं में इतना उत्साह

लखनऊ। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि पार्टी स्पष्ट रूप से पुनरुत्थान के मार्ग पर है। जमीन पर बदलाव महसूस हो रहा है और लंबे अरसे बाद कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साह में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में वापसी की राह पर है। आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार बब्बर ने फोन पर कहा कि पांच वर्षों तक लोगों ने देखा कि कैसे भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला किया और लोगों को मोदी सरकार की नीतियों के परिणामों से भी जूझना पड़ा।

यह चुनाव बदलाव का चुनाव है और नतीजे इसे साबित करेंगे। बब्बर ने कहा कि कई वर्षों बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में सक्रियता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव चला गया है और वे देख सकते हैं कि कांग्रेस नए भविष्य की ओर बढ़ रही है।

बब्बर ने स्वीकार किया कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में प्रवेश से पार्टी को विशेषकर उत्तर प्रदेश में उम्मीद जगी है। उन्होंने बताया, हमारे पास राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का युवा नेतृत्व है। हमारे पास सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन व आशीर्वाद भी है और यह अनुभव व युवा का मिश्रण कांग्रेस के घोषण-पत्र में दिखाई देता है।

Related Articles

Back to top button