यूपी दौरा : प्रियंका गांधी ने मोदी और योगी सरकार पर साधा निशाना

भदोही। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर जोरों पर है। राजनीति का मुख्य केंद्र माना जाने वाला उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। फिलहाल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कारण यह सुर्खियों में है। अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे के तहत प्रियंका ने मंगलवार को सीतामढ़ी के मंदिर में पूजा अर्चना की।

उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पांच साल से केंद्र में भाजपा की सत्ता है। आपने अब तक क्या किया यह बताइए। आप कहते हैं कि आप शक्तिमान हैं, बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है तो फिर रोजगार क्यों नहीं दे सकते। ये इनकी दुर्बलता है।

योगी सरकार के दो साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर प्रियंका ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड जैसी चीजें देखने में अच्छी लगती है। जमीनी हकीकत अलग है। योगी सरकार को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। आशा बहुएं, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कर्मचारी सब प्रताडि़त हैं। किसान-आम लोग अब भी परेशान हैं। प्रियंका ने सोमवार को प्रयागराज में संगम में पूजा अर्चना की, जिसके बाद बोट यात्रा की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button