Home » मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, कांग्रेस सरकार जनता से किए वादे पूरे कर रही है

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, कांग्रेस सरकार जनता से किए वादे पूरे कर रही है

रामगढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमने सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही चुनाव में जो किसानों का कर्जमाफ का वादा था उसे पूरा किया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस सरकार जनता के वादे पूरे करने की फितरत है। भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता से झूठे वादे करके सत्ता पर काबिज हो गए हैं। आप के बैंक खाते में 15 लाख रुपए आ गए हैं। भाजपा का काम झूठे वादे करना है। कांग्रेस जो कहती वह करती है।
यह बात मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी साफिया खान के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने साफिया खान को पूर्ण बहुमत से जीताने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट में जो भर्तियां रुकी हुई हैं, उनका शीघ्र ही समाधान किया जाएगा। बसपा के उम्मीदवार जगत सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बारे में मैं क्या कहूं, अभी कुछ समय पहले भाजपा के विधायक थे। उससे पहले कांग्रेस में थे। अब बसपा से आए हैं। इनकी कोई विचारधारा नहीं है। जुबेर खान आपकी सेवा में शुरू से लगा हुआ है।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म