मायावती पर टिप्पणी करने वाली विधायक साधना सिंह की मुश्किलें बढ़ीं

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए साधना सिंह को नोटिस भेज दिया है।
आपको बताते जाए कि चंदौली के मुगलसराय से विधायक साधना सिंह ने गेस्ट हाउस कांड पर कहा कि जिस महिला के साथ ऐसी घटना हो जाती है, वह कलंकित मानी जाती है। साधना सिंह जब यह अमर्यादित बयान दे रही थीं, उस समय मंच पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी उपस्थित थे। चंदौली जनपद के बबुरी थाना के परनपुरा गांव में किसान कुंभ कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने कहा कि जब द्रोपदी का चीर हरण हुआ तो उसके बाद महाभारत हो गया था।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ‘वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है, क्योंकि वो तो ना नर है, ना महिला है।’ साधना सिंह ने कहा, ‘जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। उसको पूरे देश की महिला कलंकित मानती हैं। वो तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है, क्योंकि वो तो ना नर है, ना महिला।’

Related Articles

Back to top button