महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दिया जाएगा डब्बेवालों को घर

मुंबई। महाराष्ट्र से बड़ी खबर है। महाराष्ट्र सरकार मुंबई के डब्बेवालों को आने वाले दिनों में घर देने जा रही है। गुरुवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मुंबई डब्बावालों के लिए घर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में करीब साढ़े चार से पांच हजार डब्बे वाले हैं। खुद अजित पवार भी इसे इलाके से चुनकर आते हैं।

Related Articles

Back to top button