पत्रकार हत्याकांड : गुरमीत राम रहीम पर फैसला आज, हरियाणा-पंजाब में सुरक्षा बढाई

चंडीगढ। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर सीबीआई की विशेष अदालत आज बड़ा फैसला सुनाएगी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआइ अदालत को फैसला सुनाएगी।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनारिया जेल से ही पेश होगा। गुरमीत सुनारिया जेल में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है। इसके अलावा जमानत पर चल रहे आरोपित कोर्ट में हाजिर होंगे।  फैसले के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की चार बटालियन तैनात कर दी गई हैं। इस मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अलावा कृष्ण लाल, कुलदीप और निर्मल सिंह पर हत्या का आरोप है।

Related Articles

Back to top button