दिल्ली में सर्दभरी सुबह और छाया कोहरा, आम लोगों को हो रही ये परेशानियां

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह सर्दभरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूवार्नुमान के विपरीत, राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता में सुधार हुआ। पालम और सफदरजंग में दृश्यता 400 मीटर रही, जबकि शुक्रवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कुछ घंटों तक शून्य रही थी।
शनिवार को कोहरा कम होने के बावजूद करीब 10 ट्रेनें चार से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सामान्य से एक डिग्री कम न्यूनतम तापमान के साथ सुबह में कोहरा छाया रहा। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन सूर्यास्त के बाद धुंध या कोहरा छा जाएगा।’’
अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक रहने के साथ 21.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 21 जनवरी तक अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के बीच तब तक बना रहेगा, जब हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button