दिल्ली में आज मौसम बदल सकता है करवट, मौसम विभाग ने दी आंधी-तूफान की चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर बाद आंधी तूफान आने की आशंका है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिन में शहर के कई हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है।

बहरहाल, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तामपान 18.7 डिग्री रहा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आसमान में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर गर्म हवाएं चल सकती है।’’ मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button