दिल्ली पुलिस ने किया नकली जीरा बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, बेचते थे 20 से 30 रुपए किलो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने नकली जीरा बनाने वाले गिरोह काे पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो बवाना में नकली जीरा बनाते थे। जीरा मिलावटी नहीं था, यह पूरी तरह से नकली था। इसके लिए वे घास, पत्थर के पाउडर और शीरा (गुड़ के अवशेष) का प्रयोग करते थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा हैं। उनसे पूछताछ में पता चला कि वे जीरा राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में खपाते थे। वे जीरा बाजार में बीस से तीस रुपए किलो बेचते थे। लेकिन बाजार में कीमत 200 रुपए किलो है।

Related Articles

Back to top button