डबल इंजन लगने के बाद बंगाल की प्रगति होगी, हम एक लाख करोड़ की सड़कें बनाएंगे : नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ममता बनर्जी को लगी चोट पर कहा है कि ममता जी के साथ हादसा हुआ और इसकी राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस प्रकार के विवाद को तैयार करना और चुनाव के माहौल को खराब करना ठीक नहीं होगा।
केंद्र सरकार भाजपा की है और राज्य सरकार भी भाजपा की आएगी तो डबल इंजन लगने के बाद बंगाल की बहुत प्रगति होगी। हम बंगाल में एक लाख करोड़ की सड़कें बनाएंगे, भूमि अधिग्रहण और एनवायरमेंट क्लीयरेंस हमें मिलता तो आज भी बना सकते थे। लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें अड़चनें आती हैं।

Related Articles

Back to top button