गुजरात मोरबी हादसे में पुल रिपेयरिंग करने वाली कंपनी के 9 लोग अरेस्ट, 140 लोगों की हुई है मौत

मोरबी। गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर केबल पुल टूटने के मामले में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में करीब 134 लोगों की मौत हो गई। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अशोक यादव ने बताया, हमने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, मामले में जांच जारी है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही मीडिया को ब्योरा देगी।पुलिस ने केबल पुल के रखरखाव और संचालन का काम देखने वाली एजेंसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button