अयोध्या में इस साल बनेगा साढ़े 5 लाख दीए जलाने का रिकार्ड

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से 26 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या में राम की पैड़ी में लाखों दीये सजाए गए हैं। स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे साढ़े पांच लाख दीयों को जलाएंगे। इस बार साढ़े पांच लाख दीये जलाने की तैयारी है, जो एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनने जा रहा है।

रामचरितमानस का लेजर शो, 13 देशों की रामलीला, साढ़े 5 लाख दीपों का कीर्तिमान और सतरंगी लाइट्स इस बार अयोध्या का मुख्य आकर्षण बनने जा रहे हैं। इस बार राम की पैड़ी को भी नए तरीके से सजाया गया है। सरयू के साफ पानी को राम की पैड़ी में लाने की तैयारी की गई है। किनारों को चौड़ा कर दिया गया है, जहां दीयों की तादाद बहुत ज्यादा होगी। सिर्फ राम की पैड़ी ही नहीं, बल्कि सरयू किनारे भी दीपोत्सव की भव्य तैयारी की गई है। दूर-दूर से लोग अयोध्या पहुंचने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button