अमित शाह आज UP के दौरे पर,लखनऊ व गोरखपुर में करेंगे संबोधित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पहले वह राजधानी लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सभी 1,405 सहकारी संघों में भी भाजपा के ही अध्यक्ष हैं। इन सभी को सम्मेलन में बुलाया गया है। इस दौरान वह सहकारी संस्थाओं को सरोकारी बनाकर संचालित करने का तौर-तरीका भी लोगों को बताएंगे।

Related Articles

Back to top button