अमरिंदर ने सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार किया

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया। सिद्धू ने मुख्यमंत्री की ओर से अपना विभाग बदले जाने से नाराज होकर अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने पहले अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपा था लेकिन उसके महीने भर बाद उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा ट्वीटर पर की और अपना इस्तीफा पत्र सीधे मुख्यमंत्री को भेज दिया था।सिद्धू के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से कभी भी सहज रिश्ते नहीं रहे यही नहीं अमरिंदर सिंह भी सिद्धू का कांग्रेस में प्रवेश नहीं चाहते थे लेकिन आलाकमान के कहने पर उन्हें सिद्धू को पार्टी में लेना पड़ा और सरकार बनने पर मंत्री भी बनाना पड़ा। सिद्धू की महत्वाकांक्षा से अमरिंदर भी सतर्क रहते थे क्योंकि जिस तरह से सिद्धू कांग्रेस आलाकमान के करीब आ रहे थे उसके चलते वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में भी देखे जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button