बुलंदशहर : कांवडियों का उत्पात, पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर मारने की कोशिश

बुलन्दशहर। भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन का महीना सबसे पवित्र महीना होता है। ऐसा माना जाता है इस महीने भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामना की पूर्ति होती है। इसलिए लाखों लोग गंगा में स्नान करके कांवड़ में जल भरकर पैदल शिव मंदिर पहुंचते हैं और शिव लिंग का जलाभिषेक करते हैं। लेकिन कांवडिय़ों की भीड़ में बहुत से ऐसे लोग होते है जो कांवड के नाम पर गुंडागर्दी करते है। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोतीबाग इलाके से सडक़ पर कुछ बेकाबू कांवडिय़ों सरेआम गुंडागर्दी की कुछ तस्वीरें आईं थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कांवडिय़े ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जमकर उत्पात मचाया है।
ये घटना बुलन्दशहर के नरसैना ज्ञतना क्षेत्र की है। कांवडिय़ों ने यहां तो हद ही कर दी। पुलिस वाले को ही निशाना बनाया। उनकी गाड़ी पर प्रहार तो किया ही लेकिन उन्हें भी नहीं छोड़ा। कांवडिय़ों ने पुलिस वाले को दौड़ा, दौड़ा कर मारने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button