प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस SP-BSP गठबंधन का अच्छा विकल्प:केशव चंद्र

लखनऊ। विपक्षी दल मोर्चा के संयोजक केशव चंद्र ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के खून के प्यासे सपा-बसपा गठबंधन की तुलना में कांग्रेस एक अच्छा चुनावी विकल्प हो सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद निश्चित रूप से देश-प्रदेश का राजनीतिक रसायन बदल सकता है। विपक्षी दल मोर्चा के संयोजक व बहुजन विजय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दल मोर्चा आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के संपर्क में है तथा शीघ्र ही हम किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचने वाले हैं। बीते दिनों दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ विपक्षी दल मोर्चा घटक दलों की हुई बैठक का हवाला देते हुए केशव ने कहा कि प्रदेश में छोटे दलों को साथ लेकर योजनाबद्ध तरीके से चल रही कांग्रेस में एक महाशक्ति बनने की क्षमता है।
विपक्षी दल मोर्चा कांग्रेस के लगातार संपर्क में है, फिर भी मोर्चे ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं, क्योंकि अन्य राजनीतिक संभावनाओं से इनकार भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद निश्चित रूप से देश-प्रदेश का राजनीतिक रसायन बदल सकता है।

Related Articles

Back to top button