प्रियंका के अयोध्या दौरे में बदलाव, अब इस तारीख को करेंगी रोड शो

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरे में बदलाव किया है। प्रियंका गांधी 27 मार्ट को अयोध्या जाने वाली थीं। लेकिन अब वो 27 मार्च को नहीं बल्कि 29 मार्च को भगवान राम की नगरी जाएंगी। प्रियंका गांधी 27 और 28 मार्च को रायबरेली और अमेठी के दौरे पर रहेंगी।
उनके अयोध्या दौरे पर हर किसी की निगाह टिकी हुई थी। फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर किस वजह से 27 मार्च को अयोध्या दौरे को टाला गया है।

बता दे, इससे पहले प्रियंका गांधी ने इलाहाबाद से वाराणसी तक बोट यात्रा की थी और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की तैयारियों का परखा। इलाहाबाद से लेकर वाराणसी तक 6 संसदीय सीटों पर वो लोगों से मिलीं और मोदी सरकार की खामियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा था कि मौजूदा सरकार सिर्फ प्रताणना की राजनीति कर रही है। एक खास एजेंडे के तहत उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन वो डरने वाली नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button