अमित शाह ने कसा तंज, महागठबंधन सरकार में ऐसे बनेंगे PM

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष के महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि अगर देश में गठबंधन की सरकार बनती है तो सोमवार को बहन जी, मंगलवार को अखिलेश जी, बुधवार को ममता दीदी, गुरुवार को शरद पवार जी, शुक्रवार को देवेगौड़ा जी, शनिवार को स्टालिन पीएम बन जाएंगे और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष शाह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था हमेशा बिगड़ी हुई रहती थी, आज वहां कानून का राज है। आज पूरे उत्तर प्रदेश से गुंडों का पलायन हो चुका है। जब विधानसभा के चुनाव थे तब भी यूपी में दो लडक़े इकट्ठा आए थे। आज भी गठबंधन हुआ है। ये कहते हैं ये हो जाएगा, वो हो जाएगा। लेकिन जिस वक्त बीजेपी का बूथ कार्यकर्ता मैदान में उतरा, सब गठबंधन को ध्वस्त करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button