यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण

New Delhi: राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। यह अवार्ड उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव समेत परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बता दें कि मुलायम सिंह  यादव का पिछले वर्ष अक्टूबर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई अन्य हस्तियों को पद्म सम्मानों से नवाजा है।

 

Related Articles

Back to top button