BJP के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु में FIR, राहुल गांधी को लेकर किया था ट्वीट

Delhi: बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में FIR दर्ज की गई है। अमित मालवीय पर राहुल गांधी को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप लगा है।  मालवीय के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व विधायक रमेश बाबू ने शिकायत की है। मालवीय ने राहुल गांधी को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था,’RG खतरनाक है और अंदरूनी सूत्रों का खेल खेल रहे हैं। इससे ज्यादा खतरनाक वह लोग हैं, जो सैम पी जैसे राग के जरिए भारत के खिलाफ कट्टरता फैला रहे हैं। ऐसे लोग पीएम मोदी को शर्मिंदा करने के लिए विदेशों में बदनाम करने में तक कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय और चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। खरगे का आरोप था कि बीजेपी के तीनों पदाधिकारी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के लिए झूठी, दुर्भावनापूर्ण और भड़काऊ सामग्री फैलाते रहते हैं। उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा था कि यह समाज के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, अपने समर्थकों को उकसाने और भड़काने के इरादे से बयानबाजी करते हैं।

Related Articles

Back to top button