Home » फिल्म आरआरआर के गीत नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर पुरस्कार

फिल्म आरआरआर के गीत नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर पुरस्कार

वर्ष 2008 में प्रदर्शित हुई डेनी बॉयलर के निर्देशन में बनी ब्रिटिश फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के गीत जय हो के लिए ऑस्कर अपनी झोली में डालने वाले भारत को 15 साल बाद एक बार ऑस्कर अपनी झोली में डालने का मौका मिला। अवसर था 2023 ऑस्कर समारोह का, जिसमें एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी काल्पनिक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म आरआरआर के गीत नाटू-नाटू को पुरस्कार मिलना।
जय हो गाने को ऑस्कर तो मिला, हालांकि ये ब्रिटिश फिल्म थी। ऐसे में नाटू- नाटू ऑस्कर जाने वाला पहला ऐसा गाना है जो हिंदी फिल्म का है। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया, जिसका हुक स्टेप बनाने के लिए कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने 110 मूव्स तैयार किए थे। इस गाने को पहले ही गोल्डन ग्लोब मिल चुका है। ये गोल्डन ग्लोब हासिल करने वाला पहला भारतीय और एशियन गाना भी है।

इस गाने के बनने और बनाने वाले लोगों की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। जिन कंपोजर एमएम कीरवानी को ऑस्कर मिला है, वो कभी असमय मृत्यु के डर से संन्यासी बनकर रह चुके हैं। वहीं गाने के स्टेप्स जिन पर दुनियाभर के लोग थिरक रहे हैं, उन्हें बनाने वाले कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित भी सुसाइड करते-करते रुके थे।

पीएम मोदी ने ऑस्कर जीतने के लिए आरआरआर टीम को दी बधाई :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को म्यू्जिक डायरेक्टर एम.एम. कीरावनी और लिरिसिस्ट चंद्र बोस को उनके सॉन्ग नाटू नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी। मोदी ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर जीतने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स की टीम को भी बधाई दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, असाधारण! ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। एमएम कीरावनी, चंद्रा बोस और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई। भारत उनकी उपलब्धि से प्रफुल्लित और गौरवान्वित है।

ऑस्कर में भारत की ‘नाटू-नाटू’ की पहली जीत के साथ उसे ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एनटीआर जूनियर, जो लॉस एंजेलिस में पुरस्कार कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, ने ऑस्कर में ‘आरआरआर’ की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। मुझे खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ आरआरआर के लिए नहीं बल्कि एक देश के रूप में भारत की जीत है। मेरा मानना है कि यह सिर्फ शुरूआत है। यह हमें दिखाता है कि भारतीय सिनेमा कहां तक जा सकता है। कीरावनी गारू और बधाई चंद्रबोस गारु को बधाई। निश्चित रूप से यह राजमौली जैसे एक मास्टर कथाकार और दर्शकों के बिना संभव नहीं था।एनटीआर जूनियर ने ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ टीम की भी सराहना की, जिसे बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड मिला।मैं ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की टीम को आज उनकी जीत पर बधाई देना चाहूंगा, जो भारत में एक और ऑस्कर लेकर आई है।

आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ के 95वें अकादमी पुरस्कार में इतिहास रचने के बाद इस फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाले अजय देवगन ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का लम्हा है। ‘आरआरआर’ में अभिनेता राम चरण के पिता की भूमिका निभाने वाले अजय ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर लिखा, जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। आरआरआर और द एलिफैंट व्हिसपर्स की टीमों को बधाई। यह एक गर्व का लम्हा है।

‘आरआरआर’ के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर टॉलीवुड मेगास्टार और एक्टर राम चरण के पिता चिरंजीवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लॉस एंजेलिस में ऐतिहासिक क्षण के लगभग तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चिरंजीवी ने ट्वीट किया, ऑस्कर भारत के लिए अभी भी एक सपना होता, लेकिन वन मैन एसएस राजमौली के विजन, साहस और ²ढ़ विश्वास ने सपने को हकीकत में बदल दिया। एक अरब से ज्यादा लोगों के दिल गर्व और आभार से भरे हुए हैं। राजमौली की ब्रिलियंट टीम के हर सदस्य को बधाई।

चिरंजीवी के बेटे राम चरण को इस सॉन्ग में दिखाया गया है, जो अपने बीट और ब्रीथटेकिंग कोरियोग्राफी के साथ एक ग्लोबल सेंसेशन बन गए हैं।
  भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक दिन : अमित शाह

नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 इस बार भारत के लिए काफी खास रहा है। भारत के नाम दो ऑस्कर अवार्ड आए है। ‘आरआरआर’ के गाने और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ दोनों ने 95वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार जीते है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों विजेताओं को बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन, ‘नाटू-नाटू’ गीत ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की जुबान पर था।

News Source Link:

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म