रामचरण ने बर्थडे पर दिया अपने फैंस को खास तोहफा

‘आरआरआर’ को मिले सम्मान के बाद रामचरण की प्रशंसकों की लिस्ट सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं रही है। दुनियाभर में अब लोग उन्हें प्यार करते हैं। सुपरस्टार रामचरण 27 मार्च 2023 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

आज का दिन उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि आज न सिर्फ उनका बर्थडे है, बल्कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म का टाइटल भी सामने आ चुका है। उनकी और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म का टेंटेटिव टाइटल RC-15 रखा गया था, लेकिन अब साउथ सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म का टाइटल फाइनली मेकर्स ने रिवील कर दिया है।

साउथ स्टार रामचरण की ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद अब लोगों को उनकी आगामी फिल्म आरसी-15 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की वह इन दिनों हैदराबाद के चारमीनार में शूटिंग कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी फिल्म आरसी-15 का नाम बदलकर ‘गेम चेंजर’ रखा गया है।

अपनी फिल्म के नए टाइटल की जानकारी खुद रामचरण ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘यह गेम चेंजर’ हैं। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा एस जे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी सहित कई सितारे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

इस फिल्म के नए टाइटल के साथ ही फैंस की उत्सुकता दोगुनी हो गई हैं। रामचरण की गेम चेंजर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। लोग सोशल मीडिया पर मेगा पावर स्टार को बधाई देते हुए उनकी फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button