फिल्‍म इंडस्ट्री में टिके रहना है, तो फिगर को मेंटेन करना जरूरी होता है-शहनाज गिल

Bollywood news: फिल्‍म इंडस्ट्री में टिके रहना है, तो फिगर को मेंटेन करना जरूरी होता है-शहनाज गिल

Mumbai: इन दोनों शहनाज(Shahnaz)  अपकमिंग फिल्म ” को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ कहने वालीं शहनाज गिल (Shahnaz Gill) आज किसी पहचान की मोहताज बनकर नहीं रह गई हैं। बिग बॉस 13 के बाद उनकी लोकप्रियता घर-घर में ऐसी बढ़ी कि वह अब तक बरकरार है। शहनाज आज कई अच्छे प्रोजेक्ट्स और ब्रांड का हिस्सा हैं, लेकिन यहां तक पहुंचाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

अब गानों का फिल्मों की कहानी से कोई लेना-देना नहीं होता-जावेद अख्तर

हाल ही में एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्होंने कई चीजों पर बात की। इस दौरान शहनाज ने इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल पर बात करते हुए एक हैरान करने वाली सच्चाई बताई। एक्ट्रेस ने बताया कि अगर इस इंडस्ट्री में टिके रहना है, तो अपने फिगर को मेंटेन करना जरूरी होता है। वह आगे कहती हैं ”अगर मैं यहां काम नहीं कर रही होती, तो मोटी वाली शहनाज गिल होती।”उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग इस इंडस्ट्री में नहीं हैं, वह अच्छी लाइफ जी रहे हैं। क्या फायदा ऐसी लाइफ का जहां आप खुलकर खाना भी नहीं खा सकते। इससे अच्छा तो मैं मर ही जाऊं…मोटा-पतला कुछ नहीं होता। आपके अंदर कॉन्फिडेंस होना चाहिए।

‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ शहनाज गिल की दूसरी बॉलीवुड मूवी है। फिल्म में उनके अलावा भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला और डॉली सिंह भी हैं। करण भूलानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शोभा कपूर, अनिल कपूर, एकता कपूर और रिया कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button