150TH GANDHI JAYANTI : बॉलीवुड हस्तियों ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुंबई। महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 150वीं गांधी जयंती (150th Gandhi Jayanti) के अवसर पर बुधवार को शेखर कपूर, अर्जुन कपूर और सोनाली बेंद्रे जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने राष्ट्रपिता के प्रभाव की बात की और उनके ज्ञान के कुछ शब्दों को दोहराया। इन मशहूर हस्तियों ने ट्विटर के जरिए गांधी पर अपने विचार साझा किए, जिनकी जयंती 2 अक्टूबर को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाई जाती है।

हस्तियों ने ट्वीट कर ये कहा :

शेखर कपूर : गांधीजी ने जमीनी स्तर पर भारत को सबसे बेहतर तरीके से समझा। उन्होंने हमेशा भारत के जमीनी स्तर से ऊपर की ओर बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया न कि ऊपर से नीचे की ओर। हैशटैगगांधीजयंती।

अर्जुन कपूर : राष्ट्रपिता। सामंजस्य बनाने वाले..सादगी के उपदेशक। आप हमेशा याद किए जाएंगे। हैशटैगगांधीजयंती।

सोनाली बेंद्रे : आइए इस गांधी जयंती उनके करुणा, अहिंसा, विनम्रता और क्षमा के मूल मूल्यों का सम्मान करें।

साकिब सलीम : उस पिता के लिए जिसने हमें मानवता में विश्वास नहीं खोना सिखाया। गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button