रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, केस मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की

पटना के रहने वाले और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले में उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित पांच अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

बिहार पुलिस सोमवार से मुंबई में है। उनकी बिल्डिंग के केयर टेकर से बात की है। उनके नौकर और 2 दोस्तों से बात की है। बिहार पुलिस आज सुशांत के कोटक बैंक का पूरा डिटेल निकालेगी। पुलिस उनकी बहन मीतू से भी मिल सकती है। आज मालाड मालवणी पुलिस थाने में दर्ज दिशा सालियान के सुसाइड केस के लिए मालवणी पुलिस से भी मिल सकती है। दिशा सालियान का जिक्र सुशांत के पिता ने अपनी एफआईआर में भी किया है। दिशा की मौत की खबर अखबारों में छपने के बाद सुशांत बहुत परेशान हो गए थे। उनको ये लगा था कि रिया इस केस में उन्हें फंसा देगी। दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती की वकील अनंदिनी फर्नांडिस उनके जुहू स्थित घर से पहुंची और करीब 3 घंटे बाद निकली। रिया चक्रवर्ती पर पटना में दर्ज हुई एफआईआर के बाद उन पर गिरफ्तारी कर पूछताछ करने की तलवार लटक रही है। इससे बचने के लिए रिया चक्रवर्ती आज अदालत का दरवाजा खटखटा सकती हैं। रिया अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अपील कर सकती हैं। उनकी तरफ से मुंबई के मशहूर वकील सतीश मानशिन्दे केस लड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button