रणवीर सिंह स्टारर ’83’ का टीजर रिलीज

आखिरकार जिस पल का इंतजार था, वह आ ही गया। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर मच अवेटेड फिल्म ’83’ (83 teaser video) का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। रणवीर सिंह ने ’83’ टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और साथ ही रिलीज डेट अनाउंस की है।’83’ का टीजर बहुत ही ग्रिपिंग है, जिसे देख 1983 के उन पलों की यादें ताजा हो जाएंगी जब कपिल देव ने भारत को पहली वर्ल्ड कप दिलवाया था और इतिहास रच दिया था। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।टीजर की शुरुआत एक क्रिकेट स्टेडियम से होती है, जहां मैच चल रहा है। वह मैच जिसने इतिहास रच दिया था। ’83’ 24 दिसंबर 2021 को थिअटर्स में रिलीज होगी।

’83’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, जतिन सरना, हार्डी संधू, एमी वर्कि, साहिल खट्टर और आर बद्री जैसे स्टार्स नजर आएंगी।

दीपिका फिल्म में कपिल देव की वाइफ रोमी का रोल प्ले करेंगी। ’83’ हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button