Home » रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

सोमवार को 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड आयोजन शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम. वेकैया नायडू विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित कर रहे हैं। कंगना रनौत, रजनीकांत, सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, धनुष जैसे स्टार्स को भी पुरस्कार दिया जाएगा।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा प्रस्तुत इस समारोह में कंगना रनौत को अपनी फिल्मों मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत को 51 वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनोज बाजपेयी और धनुष को क्रमशः हिंदी फिल्म भोंसले और तमिल फिल्म असुरन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।  नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी नाटकीय रिलीज छिछोरे ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता है।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म